Breaking News

जामुड़िया की निजी आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

आसनसोल – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया में एक निजी आयरन फैक्ट्री में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के घायल होने की खबर है। मौत की आकड़ा बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में नवनिर्मित पावर प्लांट के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान पावर प्लांट के ऊपरी हिस्से में ढलाई का काम किया जा रहा था। तभी अचानक निर्माणाधीन हिस्सा ढह गया और कई मजदूर गहरे गड्ढे में फंस गए।

हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने अब तक तीन मजदूरों के शव बरामद किए हैं, जबकि एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। अन्य फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दमकल विभाग की टीम के साथ फैक्ट्री के कर्मचारी भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार और पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी भी मौजूद हैं।

फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम की ओर से मलबे और गड्ढे में फंसे अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

About editor

Check Also

उलूबेड़िया में 101 किशोरियों के हाथों दुर्गोत्सव का शुभारंभ, बाल विवाह और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता का संदेश

उलूबेड़िया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। महाषष्ठी के अवसर पर मां दुर्गा के बोधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *