Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत


हावड़ा. दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी के कालीतला इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गयी.

 

मृतक का नाम सपन देवनाथ (48) था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, पेशे से लौह व्यवसायी सपन का घर रामराजातला के बक्शी बगान इलाके में है.

सोमवार को वह बाइक से काम पर जा रहा था कि इसी समय ट्रक ने उसे कुचल दिया. स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

About editor

Check Also

वार्ड 39 में संकल्प हावड़ा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, वरिष्ठजनों ने निभाई अहम भूमिका

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। राखी पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड नंबर 39 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *