दरभंगा–उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में राजकीय नलकूपों के संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल तथा कनीय अभियंता व सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल एवं 50 ग्राम पंचायत के मुखिया जी एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि राजकीय नल कूपों के संचालन की जिम्मेवारी अब ग्राम पंचायतों को दे दी गई है और इसके लिए विभागीय निर्देश भी जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत को नलकूपों के संचालन के लिए एक संचालनकर्ता रखना है, जो इसे संचालित करेंगे। साथ ही किसानों से पटवन शुल्क 25 रुपये प्रति कट्ठा की दर से लिया जाना है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि नलकूप संचालन व इसके रख रखाव के लिए एक लॉग बुक का संधारण किया जाए, जिसमें किस खेत में कितने समय तक पटवन किया गया तथा उसके लिए कितनी राशि की वसूली की गई, यह संधारित रखा जाए, साथ ही संचालन में जो राशि व्यय की जाती है, उसका भी उपयोगिता प्रमाण पत्र स-समय प्राप्त किया जाए। बैठक में उपस्थित रामभद्रपुर के मुखिया जी ने बताया कि उनके नलकूप के विद्युत कनेक्शन में कुछ कठिनाई है, इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत ग्रामीण को इसे जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।
Check Also
विचार अजेय होते हैं क्या ?
–के. विश्वदेव राव, लखनऊ – उत्तर प्रदेश। भारतीय लोकतंत्र की यात्रा सदा से मतभेदों, विमर्शों …
Baat Hindustan Ki Online News Portal