Breaking News

बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगा राजद, कांग्रेस नौ सीटों पर आजमाएगी किस्मत कैचवर्ड- लोकसभा चुनाव

 

राज्य ब्यूरो, पटना : राजद, कांग्रेस और वामदलों के सहयोग से बने महागठबंधन में लोकसभा सीटों का बंटवारा हो गया। सीट बंटवारे में पूरी तरह से राष्ट्रीय जनता दल की चली। कांग्रेस जिन दो सीटों पर औरंगाबाद और पूर्णिया पर अड़ी थी उनपर उसकी दाल नहीं गली। इन दोनों सीटों पर राजद के प्रत्याशी ही मैदान में उतरेंगे। विकासशील इंसान पार्टी को लेकर भी संशय अब तक बरकरार है।
महागठबंधन का संयुक्त एलान : शुक्रवार को राजद कार्यालय में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में महागठबंधन के सहयोगी दलों को आवंटित सीटों की घोषणा की गई। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुलबारी सिद्दिकी ने बताया कि महागठबंधन का प्रमुख घटक राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सहयोगी कांग्रेस को उसकी मांग के अनुरूप नौ सीटें दी गई हैं। जबकि वामदलों के हिस्से में पांच सीटें आई हैं।
प्रेस कान्फ्रेंस में उपस्थित राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ लगातार हुई समीक्षा बैठक के बाद सीटों का बंटवारा किया गया है। तेजस्वी यादव ने विकास और रोजगार की जो लंबी लकीर खीची है उसे ध्यान में रखते हुए सहयोगी दलों के साथ सीटें बांटी गई हैं। हमारे बीच सीटों को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं।
पप्पू यादव और मुकेश सहनी से जुड़े सवाल का मनोज झा ने गोलमोल जवाब दिया। कहा कि हमने व्यक्तिगत आधार पर सीटों का बंटवारा नहीं किया है। हमारा गठबंधन दलों के साथ है न कि व्यक्ति से। प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह, भाकपा माले से केडी यादव, सीपीआइ से रामनरेश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राजद की सीटें :
गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर


कांग्रेस की सीटें :
किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज।


भाकपा माले को मिली सीटें
आरा, काराकाट और नालंदा


भाकपा को बेगूसराय और माकपा को खगडिय़ा
—————-

About editor

Check Also

बिहार में छोटे दलों की घटी हैसियत, भाजपा-राजद का बढ़ा कद कैचवर्ड- लोकसभा चुनाव

  पटना : राजनीति में दलों की हैसियत परिस्थितियों के हिसाब से घटती-बढ़ती रहती है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *