Breaking News

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या कांड के विरोध में हावड़ा जिला कांग्रेस लॉयर्स सेल का प्रदर्शन

हावड़ा-पश्चिम बंगाल।

बारुईपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए कथित जघन्य दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार को हावड़ा जिला कांग्रेस लॉयर्स सेल की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई।

यह विरोध प्रदर्शन 10 जुलाई 2026 को अपराह्न 3 बजे न्यू ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग, हावड़ा कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग करते हुए #JusticeForBaruipur का आह्वान किया।

About editor

Check Also

हावड़ा में हिंदू राष्ट्र अधिवेशन, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की उठी मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित शरद सदन प्रेक्षागृह में शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *