हुगली – पश्चिम बंगाल।
सावन माह के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज़ से हजारों शिवभक्त करीब 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंच रहे हैं। इस कठिन यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ जाते हैं और गर्मी व थकान के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आस्था और भक्ति के इस माहौल के बीच इंसानियत और सेवा की भी प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आ रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठन, स्थानीय लोग और मीडिया से जुड़े लोग भी कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बिस्कुट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है।
इसी क्रम में बात हिंदुस्तान की न्यूज़ रिपोर्टर पुष्पा शॉ ने शिवभक्तों की सेवा करते हुए कांवड़ियों के बीच पानी और बिस्कुट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि एक मीडिया संस्थान का दायित्व समाचारों को लोगों तक पहुँचाना है, लेकिन एक इंसान होने के नाते जरूरतमंदों की सेवा करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है।
सावन के इस पवित्र महीने में आस्था के साथ सेवा का यह भाव श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बन गया है। भोलेनाथ के भक्तों की निस्वार्थ सेवा कर समाज में मानवता और सहयोग का संदेश दिया जा रहा है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal