हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
बाली के निवासी रॉबिन बनर्जी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। 1 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो वन में एक घंटे के भीतर 2 लाख 51 हजार 446 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया था।
वाराणसी नगर निगम की पहल पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी के लिए हाल ही में उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का आधिकारिक प्रमाणपत्र और पदक प्राप्त हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बाली सहित पूरे हावड़ा के लोग गौरवान्वित हैं।
Baat Hindustan Ki Online News Portal