हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
‘गणतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा हावड़ा जिला सदर की ओर से विशाल रैली निकाली गई। रैली हावड़ा के रामतल्ला इलाके से शुरू होकर हावड़ा मैदान तक पहुंची। भाजपा नेता राहुल सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में हावड़ा जिला सदर भाजपा के नेता वह शिवपुर विधानसभा के विधायक रुद्रनिल घोष और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब पूरी तरह टूट चुकी है और कालीघाट में केवल ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ही रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर अंतिम फैसला चुनाव आयोग करेगा।
राहुल सिन्हा ने माकपा पर भी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं के पीछे माकपा का हाथ है और वह राजनीतिक प्रचार हासिल करने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह की हिंसा में विश्वास नहीं करती।
भाजपा में नए लोगों के शामिल होने और कथित नए भाजपा नेताओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा का मुखौटा पहनकर पार्टी के नाम का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी पूरे मामले पर नजर रख रही है और उचित समय पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Baat Hindustan Ki Online News Portal