Breaking News

पाकुरिया ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; डानकुनी लेन में भीषण जाम

डोमजुड़, हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पाकुरिया ब्रिज पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही डोमजुड़ थाने की पुलिस और निवरा ट्रैफिक पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग की डानकुनी लेन में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और देखते ही देखते वहां भारी जाम लग गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही मृत बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

About editor

Check Also

कोना ट्रैफिक गार्ड की पहल, बाइक रैली के जरिए लोगों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा के कोना ट्रैफिक गार्ड की ओर से रविवार को पथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *