Breaking News

गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में चली गोली, एक व्यक्ति घायल; पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में कुशल जायसवाल नामक एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात शैलेन्द्र बसु रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की छत पर हुई।

जानकारी के अनुसार, फ्लैट में रहने वाले रोहित चौधरी के पास कुशल जायसवाल समेत कुछ अन्य दोस्त आए थे। इसके बाद सभी लोग इमारत की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पहले हवा में दो राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके बाद कुशल को गोली लग गई। गोली उसके पैर में लगी है।

घायल कुशल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

About editor

Check Also

रामराजातला में जटिया बाबा स्मृति संघ की काली पूजा, इस बार 54वें वर्ष में भी कायम है पारंपरिक परंपरा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के रामराजातला स्थित बकुलतला लेन में जटिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *