Breaking News

लापता दंत चिकित्सक का शव माखला के मालिकतला तालाब से बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

–पुष्पा शाव, माखला – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के माखला स्थित मालिकतला तालाब से आज सुबह एक दंत चिकित्सक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विदेश भौमिक (72 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विदेश भौमिक कल दोपहर से लापता थे। इसी बीच आज सुबह मालिकतला तालाब में उनका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना को लेकर तापस देव ने बताया कि आज सुबह सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से बातचीत की और शव को उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

About editor

Check Also

बैंकशाल कोर्ट के इतिहास में पहली बार हुआ दीपावली पूजन

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल तथा कोलकाता के ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *