Breaking News

छात्राओं से अशालीनता के आरोप पर बेलूड़ हाई स्कूल में हंगामा, प्रधानाध्यापक का घेराव

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बेलूड़ हाई स्कूल में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर अशालीन व्यवहार करने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद बुधवार को स्कूल परिसर में भारी हंगामा हुआ। आरोप है कि विद्यालय के विजुअल आर्ट्स (Visual Arts) के शिक्षक ने कक्षा 11वीं और 12वीं की कुछ छात्राओं को कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें और आपत्तिजनक संदेश भेजे तथा उन्हें कथित रूप से अनुचित प्रस्ताव भी दिए।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद छात्राओं में भारी आक्रोश फैल गया। छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक के कक्ष का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस बीच मामले को लेकर एक नया विवाद भी सामने आया है। प्रधानाध्यापक की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने घटना की जानकारी पहले ही उच्चतर अधिकारियों को दे दी थी। हालांकि, संबंधित उच्चतर अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

इसके बाद प्रधानाध्यापक पर मामले की जानकारी छिपाने और गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए छात्राओं एवं प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मामले को उच्चतर स्तर पर समय रहते क्यों नहीं बताया गया और इस संबंध में गलत दावा क्यों किया गया, इसका लिखित स्पष्टीकरण देने की मांग प्रधानाध्यापक की गई है।

छात्राओं का आरोप है कि आरोपी शिक्षक की ओर से उन्हें कथित तौर पर आपत्तिजनक संदेश और अनुचित प्रस्ताव भेजे गए। छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थान में इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ पूरे मामले में प्रधानाध्यापक की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

About editor

Check Also

चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; लिलुआ थाना इलाके में सनसनी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। लिलुआ थाना संलग्न इलाके में चोर होने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *