Breaking News

लुकआउट नोटिस के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट से डीजे सनी शर्मा गिरफ्तार, दूसरी शादी के आरोपों की जांच तेज

–सचिन झा, हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

भारत के चर्चित डीजे डुओ ‘प्रोग्रेसिव ब्रदर्स’ के फाउंडर सनी शर्मा को कथित तौर पर लुकआउट नोटिस के आधार पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सनी शर्मा 4 सितंबर 2026 को जकार्ता जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन और हावड़ा पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) की कार्रवाई में उन्हें पकड़ लिया गया।

मामला हावड़ा पुलिस के महिला थाने में दर्ज FIR संख्या 51/2026 से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत में सनी शर्मा की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पहली शादी के रहते उन्होंने सूरत निवासी एक महिला से कथित रूप से दूसरी शादी की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित महिला गर्भवती थीं और इसी वजह से कथित तौर पर जल्दबाजी में विवाह किया गया। पुलिस अब इन आरोपों से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

●पिता और बिजनेस पार्टनर पर भी आरोप

मामले में सनी शर्मा के पिता मधुसूदन शर्मा और उनके बिजनेस पार्टनर करन भल्ला पर भी कथित तौर पर सनी का साथ देने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर करन भल्ला से सम्पर्क नही हो पाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी की लिखित शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। जब उनके गुड़गांव स्थित फ्लैट पर पुलिस पहुंची तो इहकी भनक लगते ही वह वहां से निकल गए, इसी दौरान सनी शर्मा के देश छोड़ जकार्ता जाने के कोशिश की जानकारी सामने आई और लुकआउट नोटिस के आधार पर उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। बाद में उन्हें हावड़ा लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेश के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज मामले की जांच की जा रही है।

●ससुर ने सुनाई पूरे विवाद की कहानी

सनी शर्मा के ससुर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी और सनी शर्मा की पहचान स्कूल के समय से थी। देखते ही देखते दोनों की शादी परिवार की ओर से वर्ष 2014 में राजस्थान के बीकानेर में दोनों का काफी धूमधाम के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

सनी के ससुर ने बताया कि सनी को अपना करियर बनाने के लिए मेरी बेटी ने प्रोत्साहित किया। इसके बाद सनी ने ‘प्रोग्रेसिव ब्रदर्स’ नाम से डीजे का काम शुरू किया और और देखते ही देखते कारबार अच्छी तरह से चलने लगा, इस दौरान कार्यक्रमों के सिलसिले में भारत के कई शहरों में आने-जाने के साथ देश-विदेश की यात्राएं भी करने लगे। शायद इसी दौरान किसी कार्यक्रम में सूरत की रहने वाली एक लड़की से उनका संपर्क हुआ।

ससुर का आरोप है कि बाद में उनकी बेटी को सनी के किसी अन्य महिला के साथ संपर्क की जानकारी मिली। कथित तौर पर फोन पर बातचीत और चैटिंग से इस संबंध का पता चला। उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान सूरत निवासी महिला से सनी के लंबे समय से परिचय और कथित संबंधों की जानकारी सामने आई। जब मेरी बेटी ने सूरत निवासी उस लड़की से बात की तो उसने बताया कि सनी ने मुझसे शादी की है और मैं गर्भवती हूं 5 महीने की मुझे नहीं पता कि सनी पहले से शादीशुदा था हम दोनों काफी दिनों से परिचित है, उनका यह भी आरोप है कि दूसरी शादी में सनी के पिता भी शामिल हुए थे।

मेरी बेटी और सनी गुड़गांव में ही रहती थी एक ही साथ लेकिन इस घटना के बाद उनकी बेटी गुड़गांव का फ्लैट छोड़कर हावड़ा स्थित अपने मायके आ गईं और इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

●सनी के पिता ने आरोपों को बताया झूठा

वहीं, सनी शर्मा के पिता मधुसूदन शर्मा ने अपने बेटे पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को फंसाया गया है और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जबकि परिवार को कथित दूसरी शादी की कोई जानकारी नहीं थी।

मधुसूदन शर्मा के मुताबिक, दोनों एक साथ गुड़गांव में रहते हैं इस घटना के बारे में तब पता चला जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर सनी को हिरासत में लिए जाने के बाद पूरे मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सनी का विवाह हावड़ा की रहने वाली युवती से ही वर्ष 2014 में राजस्थान के बीकानेर में हुआ था और अब तक उनकी कोई संतान नहीं है।

●पुलिस कर रही दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच

हावड़ा सिटी पुलिस के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि सनी शर्मा के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देश छोड़ने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया। हावड़ा लाने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अब कथित दूसरी शादी, दोनों पक्षों के बयानों, दस्तावेजों, मोबाइल चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। हालांकि, सनी शर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

बता दें कि सनी शर्मा ने जमानत ले लिया है।

About editor

Check Also

हावड़ा कोर्ट के सीजीएम गेट के बाहर बिजली का झटका लगने से युवक घायल, मची अफरा-तफरी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा थाना अंतर्गत हावड़ा कोर्ट के सीजीएम गेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *