Breaking News

सांतरागाछी में घंटों लोकल ट्रेनें सिग्नल पर खड़ी, यात्री पैदल स्टेशन की ओर जाने को मजबूर

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

सांतरागाछी स्टेशन में प्रवेश करने से पहले डाउन मेदिनीपुर लोकल ट्रेन लंबे समय तक सिग्नल के सामने खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, ट्रेन दोपहर करीब 12:40 बजे से सिग्नल पर खड़ी थी। उसके पीछे कई अन्य लोकल ट्रेनें भी खड़ी रहीं।

लंबे समय तक ट्रेन के खड़े रहने से परेशान और नाराज यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर पैदल ही सांतरागाछी स्टेशन की ओर जाना शुरू कर दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, एक के पीछे एक चार लोकल ट्रेनें खड़ी थीं। इस घटना के बाद रेल यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। स्थिति ऐसी हो गई कि कुछ यात्रियों को मजबूरी में अधिक किराया देकर रैपिडो जैसी बाइक/कैब सेवा का सहारा लेना पड़ा और वहां से सांतरागाछी स्टेशन तक पहुंचना पड़ा।

हालांकि, कुछ समय बाद तकरीबन 2:10 पर लोकल ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया कि उनकी तरफ से किसी तरह की तकनीकी समस्या नहीं थी। संभावना जताई जा रही है कि हावड़ा में प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने के कारण ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका गया हो।

लेकिन दूसरी ओर, पूर्व रेलवे की तरफ से भी किसी तरह की समस्या की बात सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ट्रेनों को इतने लंबे समय तक सिग्नल पर क्यों रोका गया? क्या इसके पीछे कोई तकनीकी समस्या थी या फिर कोई अन्य कारण?

रेल यात्रियों में अब इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ट्रेनों के लंबे समय तक सिग्नल पर खड़े रहने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

About editor

Check Also

चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; लिलुआ थाना इलाके में सनसनी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। लिलुआ थाना संलग्न इलाके में चोर होने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *