Breaking News

चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; लिलुआ थाना इलाके में सनसनी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।

लिलुआ थाना संलग्न इलाके में चोर होने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर सामुहिक पिटाई से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तरपाड़ा निवासी राज कुमार चौहान (43) के रूप में हुई है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो युवकों सुभजीत पटेल और सुमित पासवान को गिरफ्तार किया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर हावड़ा के पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह हत्या का मामला है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचेगी।

सूत्रों के अनुसार, लिलुआ थाना संलग्न इलाके में स्थित एक कारखाने में चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। आरोप है कि इसके बाद उसकी सामूहिक रूप से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कथित तौर पर किसी अन्य स्थान पर ले जाने की कोशिश की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना मिलने पर लिलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About editor

Check Also

घुसूड़ी में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। 28 सितम्बर 1907 को भारत के एक महान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *