Breaking News

मायापुर इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधारानी के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नदिया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

नदिया जिले के विश्वप्रसिद्ध मायापुर इस्कॉन मंदिर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की परम शक्ति श्रीराधारानी का जन्मोत्सव राधाष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मायापुर इस्कॉन के मुख्य मंदिर परिसर में विशेष महापूजा, राधारानी का भव्य श्रृंगार, भजन-कीर्तन और विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

राधाष्टमी के विशेष उत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मायापुर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। हरिनाम संकीर्तन और भक्ति संगीत से मायापुर का वातावरण गूंजता रहा।

सनातन परंपरा में राधारानी को भगवान श्रीकृष्ण की परम शक्ति तथा निष्काम प्रेम और अनन्य भक्ति का प्रतीक माना जाता है। राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राधारानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

मायापुर इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी रसिक गौरांग दास ने शनिवार को राधाष्टमी के आयोजन से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया।

About editor

Check Also

उपचुनाव से पहले इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी के खिलाफ चुनावी जानकारी को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। राष्ट्रीय चुनाव आयोग की ओर से ‘लिफाफा’ चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *