Breaking News

पांच दिन से लापता स्पेशल चाइल्ड को भद्रेश्वर स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

–पुष्पा शाव, भद्रेश्वर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पांच दिन पहले घर से निकलने के बाद लापता हुई कानाईपुर बाशाई कॉलोनी की रहने वाली स्पेशल चाइल्ड बृष्टि पान को उत्तरपाड़ा थाना पुलिस ने भद्रेश्वर स्टेशन से बरामद कर लिया।

परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बृष्टि का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद उत्तरपाड़ा थाना अंतर्गत कानाईपुर फांड़ी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। कानाईपुर फांड़ी पुलिस के नेतृत्व में उसकी तलाश शुरू की गई।

इसी बीच विशेष सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि बृष्टि को भद्रेश्वर स्टेशन पर देखा गया है। सूचना मिलते ही कानाईपुर फांड़ी पुलिस ने शेओड़ाफुली जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने बृष्टि को सुरक्षित बरामद कर शेओड़ाफुली जीआरपी थाने पहुंचाया।

इसके बाद कानाईपुर फांड़ी के इंचार्ज मीनल देवनाथ बृष्टि को लेकर उसकी मां शिल्पा पान के पास पहुंचे और बेटी को उनके हाथों में सौंप दिया।

पांच दिन बाद बेटी को वापस पाकर मां शिल्पा पान भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बेटी को सुरक्षित बरामद करने के लिए उत्तरपाड़ा थाना पुलिस, खासकर कानाईपुर फांड़ी के पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

About editor

Check Also

उपचुनाव से पहले इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी के खिलाफ चुनावी जानकारी को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। राष्ट्रीय चुनाव आयोग की ओर से ‘लिफाफा’ चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *