हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा के शिवपुर थाना इलाके में बीजेपी माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष सिकंदर खान और एक अन्य गुट के बीच हुए विवाद के दौरान 36 नंबर वार्ड में कार्यरत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एमडी नायाब अंसारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।
घटना के विरोध में देर रात समाजवादी पार्टी हावड़ा जिला की ओर से शिवपुर थाने के सामने डेपुटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हावड़ा जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिल खान की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण हावड़ा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष साइंस सुल्तान सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने घटना में शामिल आरोपी सिकंदर खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिवपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
मारपीट में घायल एमडी नायाब अंसारी ने आरोप लगाया कि मौके पर शिवपुर थाना पुलिस मौजूद नहीं होती तो उन्हें गंभीर रूप से पीटकर अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की जा सकती थी। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी के लिए अधिकारियों का आभार जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, घटना को लेकर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal