Breaking News

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में हावड़ा में अभिनव भारत की रैली, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ पुतला दहन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन और कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ रविवार को हावड़ा में अभिनव भारत संस्था की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मल्लीक फाटक से हावड़ा मैदान तक रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने चुनाव आयोग के समर्थन में नारेबाजी की और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपिका के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से पुतले पर जूते बरसाकर भी विरोध जताया।

संस्था के सदस्यों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयोग की ओर से नियम-कानून के तहत लागू की गई चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर और उसकी प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के कारण चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर अभिनव भारत संस्था की अध्यक्ष ने दुर्गापूजा के दौरान पूजा मंडपों के बाहर राजनीतिक संगठनों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्टॉलों पर हिंदू विरोधी किताबें और सामग्री रखी जाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन को नियम-कानून के तहत स्टॉल लगाने और वहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना करने पर संस्था को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, कथित तौर पर हिंदू विरोधी सामग्री प्रदर्शित करने पर उन्होंने कड़ा विरोध करने की चेतावनी देते हुए कहा या तो आप सही सलामत घर नहीं जा पाएंगे या फिर अस्पताल में जाएंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानीय नागरिकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें देशहित में योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई।

अभिनव भारत संस्था के इस प्रदर्शन में चुनाव आयोग के समर्थन के साथ-साथ धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। रैली और पुतला दहन के जरिए संस्था ने अपने विरोध और राजनीतिक संदेश को सार्वजनिक रूप से सामने रखा।

About editor

Check Also

हावड़ा बस स्टैंड इलाके से व्यक्ति का अपहरण, सात बदमाश गिरफ्तार; 7 हथियार और 50 कारतूस बरामद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा बस स्टैंड इलाके से एक व्यक्ति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *