Breaking News

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास के निकट स्थित आयलैंड का जल्द ही पुनर्विकास किया जाएगा। इसे आकर्षक ढंग से सजाने के साथ यहां 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने की भी परिकल्पना की गई है।

राज्य के मंत्री उमेश राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयलैंड के पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। इसके तहत उस जगह को बेहतर तरीके से विकसित और सजाया जाएगा। साथ ही यहां 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा, जो इस क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

उन्होंने बताया कि पुनर्विकास से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में इसके लिए प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विकास और सौंदर्यीकरण से आसपास के इलाके की तस्वीर बदलने के साथ लोगों को भी बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा। काफी दिनों से यह अत्यंत दाहिनी अवस्था में है इसके चारों ओर स्थित लोहे के ग्रिल को बदमाशों ने काट दिया है वहीं रखरखाव नहीं होने के कारण इसकी अवस्था अत्यंत खराब है और देखने में भी खराब लग रही है।

About editor

Check Also

ममता बनर्जी पर सुकांत मजूमदार का तंज, बोले- खुद नाच नहीं सकतीं, दूसरे के नाचने पर अब बजा रही हैं ताली

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *