Breaking News

आकृति कुमारी के परिवार से मिले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, सहायता राशि का चेक सौंपा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

कोलकाता के चोरबागान इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली हावड़ा के बाली निवासी आकृति कुमारी के परिवार से आज मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने बाली के विधायक को परिवार के संपर्क में रहने तथा मेडिकल टीम को परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश भी दिया। परिवार ने मुख्यमंत्री की पहल पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी उम्मीद से बढ़कर मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने जो कहा था, उसे पूरा किया है। बच्ची को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन परिवार की हरसंभव मदद करेंगे।”

About editor

Check Also

बार्सिलोना में दुर्गा पूजा: संस्कृति, विरासत और सामुदायिक एकता का उत्सव मनाएगा बंगाली समुदाय

(बार्सिलोना – स्पेन) हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बार्सिलोना का बंगाली समुदाय अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *