अयोध्या – उत्तर प्रदेश, बात हिन्दुस्तान की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या प्रवास में श्रीरामलला के दर्शन किये तथा दीपोत्सव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर स्थित यात्री सुविधा केन्द्र के सभागार में हुई बैठक में 7 नवम्बर के मुख्य आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ तथा झाँकियों, शोभायात्रा, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरयू आरती की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आयोजन की दिव्यता एवं भव्यता पर विशेष बल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपोत्सव के अवसर पर तीस लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। अयोध्या के सभी घाटों पर श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित करेंगे तथा सरयू आरती करेंगे। नगर के मन्दिरों में भी जनसहयोग से दीप प्रज्ज्वलित किये जाएँगे।
बैठक में ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले तथा पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal