हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हुगली नदी में जलपथ परिवहन व्यवस्था के बुनियादी ढांचे के विकास, फेरी सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं तथा कर्मचारियों के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलपथ परिवहन व्यवस्था के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ फेरी सेवाओं को बेहतर बनाने, यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, परिवहन व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि हुगली नदी के जलमार्ग का समुचित विकास और फेरी सेवा से जुड़े सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखना आवश्यक है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal