हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
पश्चिम बंगाल रोलर स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप 2026 में हावड़ा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शानवी दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से हावड़ा का नाम गौरवान्वित हुआ है।
इको पार्क में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हावड़ा की शानवी दुबे ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने शानवी दुबे को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं नेशनल चैंपियनशिप खेलने के लिए बेंगलुरु में 5 से 7 दिसंबर को सिलेक्शन किया गया है वहां पर यह अपने खेल का प्रदर्शन करेगी।
शानवी की इस सफलता से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को हावड़ा के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal