Breaking News

परशुराम सेना ने आकांक्षा को किया सम्मानित

 

उमेश तिवारी 

हावड़ा ः परशुराम सेना पश्चिम बंगाल प्रदेश ने बक्सर निवासी व पश्चिम बंगाल प्रशासनिक सेवा में अव्वल आनेवाली आकांक्षा सिंह को बेटी गौरव सम्मान देकर सम्मानित कर के उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह गौरव उनके निवास स्थान पर जाकर प्रदान की। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा आकांक्षा ने पश्चिम बंगाल प्रशासनिक सेवा में अव्वल आकर सम्पूर्ण समाज का मान बढ़ाया।

वहीं प्रदेश महासचिव बी.एन. पाठक ने कहा कि सौभाग्य आपका साथ दे तो ही आपको बेटीरत्न मिलती है और आज आकांक्षा बच्ची ने सिद्ध कर दिया।

 

संगठन मंत्री सुजाता पाण्डेय ने कहा कि आकांक्षा ने अपने मां-बाप के साथ समाज का भी मान बढ़ाया।  वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि यदि सच्ची लगन के साथ खुद पर दृढ़ विश्वास हो तो आप हर कार्य मे सफल हो सकते है ।

आज हम सब को गर्व है कि आकांक्षा सिंह सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी है।

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *