Breaking News

राष्ट्रीय हिन्दी-परिषद कोलकाता ने बक्सर की बेटी को किया सम्मानित 

 

 

उमेश तिवारी 

हावड़ा : राष्ट्रीय हिन्दी-परिषद कोलकाता,नामक संस्था की तरफ से प०बंगाल प्रशासनिक-सेवा में बेहतर प्रदर्शन कर राजस्व-विभाग मे अव्वल स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा सिंह को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन चन्द्रदेव चौधरी,अध्यक्ष अंजनी राय,कार्यकारी- अध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी,उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्त आदि उपस्थित थे।

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने कहा की आकांक्षा ने अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ समस्त समाज का नाम रौशन किया है,यह समाज के लिये गर्व का विषय है कि बेटियाँ इस तरह का इतिहास रच रही हैं,ऐसे मे आकांक्षा को सम्मानित कर हमारी संस्था स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही है।

संस्था के सभी पदाधिकारियों ने आकांक्षा सिंह को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *