Breaking News

लीला देवी के निधन से समाज ने शिक्षा के लिए संकल्पित महिला को खो दिया – मनोज मनु

गोविन्द कुमार

चोटिला गुजरात में -जिगला ये तो जमावट करी – गुजराती फिल्म की सूटिंग कर रहें मधुबनी जिले के अंधरा निवासी प्रो जे एल कर्ण जी के सुपुत्र मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण की माता जी लीला देवी का निधन शाम को मुजफ्फरपुर के बेला स्थित आवास पर हो गया। प्रो जे एल कर्ण गणित के प्राध्यापक थे उनकी कई पुस्तके कॉलेज विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाती है। जगदम कालेज छपड़ा के बाद बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय से अवकाश ग्रहण किए थे।इनके दो पुत्र राजेंद्र कर्ण व प्रशांत कर्ण।लीला देवी के निधन पर अपनी ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि स्व लीला देवी धर्मपरायण महिला के साथ साथ शिक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहने वाली महिला थी उनके निधन से समाज ने एक समाजिक महिला के साथ साथ शिक्षा के लिए कार्य करने बाली महिला को खो दिया।लीला देवी के निधन पर मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय इंटरनेशनल संयोजक अनिल कर्ण, भारत इकाई के रमाशंकर श्रीवास्तव,राजेश कुमार कंठ, नीलिमा सिन्हा,स्वेता श्रीवास्तव, बंदना सिन्हा नेपाल इकाई के पवन कुमार कर्ण, दिलीप कुमार दास, दिलीप कुमार कर्ण,कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के बी के लाल, बैधनाथ लाल दास, दीपक कुमार , विपिन प्रसाद, संजीव कुमार, सुनील कुमार कर्ण, विनीत कुमार वर्मा, अमित कुमार ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर उन्हे अपने चरणों में स्थान प्रदान करने के साथ ही परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *