Breaking News

हावड़ा के बाल्टिकुरी में मिनी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सोनु झा

हावड़ा : हावड़ा के बाल्टिकुरी में शनिवार को मिनी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह व्यक्ति हावड़ा आमात रोड से डोमजूर की ओर साइकिल से जा रहा था। तभी साल्टलेक जापानीगेट रूट की एक मिनी बस ने नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल सवार मौके पर ही गिर गया। गंभीर हालत में उसे हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके के लोग सड़कों पर उतर आये। उन्होंने सड़क अवरोध कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दासनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, बस द्वारा ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ।

About editor

Check Also

कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *