Breaking News

पुलिस ने किया शराब कारोबारी के घर को सील

 

 

गोविन्द कुमार

अंधराठाढ़ी: पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी को लेकर शनिवार को शराब धंधेवाज ननौर गांव निवासी सोनू कुमार चौधरी के घर को सील कर दिया।

रुद्रपुर थानाध्यक्षा आयशा कुमारी ने बताया कि बीते  छह जुलाई को सोनू कुमार चौधरी के घर से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया था। इस बाबत रुद्रपुर थानां में कांड शंख्या 88/23 दर्ज है।

 

बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत अवैध शराब बरामदगी स्थल को बिधिवत सील किया जाना है.। घर सील करने के मौके पर पुलिस कर्मी के अलावे अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स भी मौजूद थे।

About editor

Check Also

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *