Breaking News

विवेक का शव बरामद ,विलाप करते विवेक के परिजन

गोविन्द कुमार
निज संवाददाता

अंधराठाढ़ी : एक दिन बाद शनिवार की सुबह विवेक की लाश बरामद हुई। सुगरवे नदी  में सुलिस गेट से तकरिबन 20 फीट की दूरी पर ग्रामीणों  को विवेक की शव पानी तैरती हुई मिली । पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेज दिया है।बात दे कि अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पलार गांव निवासी कपिल मुखिया का पुत्र विवेक (13) की खोज शुक्रवार की दोपहर से की जा रही थी।  मिली जानकारी के अनुसार शुक्रबार को विवेक अपने  साथियों के साथ अपने गांव से ही होकर गुजरने वाली सुगरवे नदी में नहाने के लिए गया था। जहा वह अपने साथियों के साथ  सुलिस गेट के ऊपर से सुगरवे नदी में बार बार छलांग लगा रहा था। कुछ देर के बाद विवेक नजर नही आया तो  उसके साथियों ने विवेक की मां को विवेक के नही मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद से ही ग्रामीण नदी में विवेक की लाश को ढूढने मे लगे थे। प्रशासन को भी सूचना दी गयी थी ।देर से पहुची एनडीआरएफ की टीम भी विवेक को नही खोज पाई थी । घंटो तलाश के बाद भी यह टीम युवक को बरामद करने में विफल रही । शनिवार की सुबह सुगरवे नदी में सुलिस गेट से तकरीबन 20 फीट की दूरी पर  ग्रामीणों ने विवेक की लाश को पानी पर तैरते देखा था। वीवेक के परिवार में शुक्रवार से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सीओ प्रवीण कुमार बत्स ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद  ही मृतक के परिजन को नियमानुसार मदद की जाएगी।

About editor

Check Also

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *