Breaking News

मंगलाहाट अग्निकांड मामले में सीआइडी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

 


 

Sonu jha

हावड़ा : बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) ने हावड़ा में लगने वाले एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक मंगलाहाट में हाल में भीषण आग लगने की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी बताया कि आरोपित को सोमवार देर रात हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, उसका नाम शांतिरंजन दे है। मंगलवार को हावड़ा जिला अदालत में पेश करने पर उसे एक दिन के लिए सीआइडी रिमांड में भेज दिया गया।

सीआइडी अधिकारी ने कहा कि सबूतों में स्पष्ट रूप से अग्निकांड की घटना में उसकी संलिप्तता दिखाई देती है। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई की देर रात को हावड़ा मैदान के के मंगलाहाट में भीषण आग लग गई थी। इसमें कपड़े की दर्जनों थोक और खुदरा दुकानें जलकर राख हो गईं थी। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि दुकान से बेदखल करने के लिए जानबूझकर  यह आग लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 21 जुलाई को घटनास्थल का दौरा किया था और सीआइडी जांच के निर्देश दिए थे।

 

About editor

Check Also

रथ पूजा के दिन तालाब में नहाने गए तीन दोस्तों में एक की डूबने से मौत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा के सांतरागाछी मंदिरपाड़ा इलाके में रथ पूजा के दिन तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *