Breaking News

घर के सामने सड़क पर मगरमच्छ गांव में आतंक

s k jha

घर के सामने सड़क पर मगरमच्छ घूम रहा है । गांव में आतंक भागीरथी नदी से एक बड़ा मगरमच्छ अचानक आकर घर के बगल में बैठ गया, ऐसी घटना से कल रात से ही काफी दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी रात भर मगरमच्छ की निगरानी करते रहे।मंगलवार सुबह 7 बजे तक मगरमच्छ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

 

मालूम हो कि कल दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच भागीरथी के तट से सटे इलाके में स्थानीय लोगों ने एक पूर्ण विकसित मगरमच्छ को देखा था। इसके बाद धीरे-धीरे मगरमच्छ घनी आबादी वाले इलाके में घुस गया। फिर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कालना थाना, कालना फायर ब्रिगेड और वन विभाग को सूचना दी गयी। वन विभाग की ओर से मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है।

About editor

Check Also

मालदह डिजास्टर प्लान लॉन्च हुआ

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल। मालदह जिला प्रशासन ने मालदह डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान 26-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *