Breaking News

तृणमूल विधायक के घर से मिला एक किलो सोना

 

कोलकाता : सीबीआइ ने शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल के तृणमूल कांग्रेस विधायक जफीकुल इस्लाम के आवास पर मैराथन तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के मुताबिक विधायक के घर से करीब एक किलो (लगभग 100 तोला) सोना मिला है। बता दें कि सीबीआइ अधिकारियों ने विधायक के आवास से 35 लाख रुपये नकद व कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सीबीआइ अधिकारियों का दावा है कि जफीकुल इस भारी भरकम सोने के आभूषण के खरीदने का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांचकर्ता सोने को कोलकाता ले आए हैं। सोने का का बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रुपये होने का अनुमान है।

बता दें कि शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को सीबीआइ अधिकारियों ने विधायक जफीकुल इस्लाम के आवास पर 12 घंटे तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों का दावा है कि विधायक के बाथरूम से करीब आठ लाख रुपये, बेडरूम से करीब 24 लाख रुपये, इसके अलावा घर के अन्य कमरों से भी कई लाख रुपये मिले हैं।

 

कुल मिलाकर दावा किया जा रहा है कि विधायक के घर से 35 लाख रुपये बरामद हुए हैं। तृणमूल विधायक 13 बीएड कालेजों और शैक्षणिक संस्थानों के मालिक हैं। सीबीआइ का दावा है कि उनके शैक्षणिक संस्थान से अवैध भर्ती की सिफारिशें भेजी गई थींं। हालांकि तृणमूल विधायक ने आरोपों से इन्कार किया है। उनका दावा है कि बरामद पैसा जमीन बिक्री का है।

About editor

Check Also

कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *