– दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद कवर पेज पर जगह पाने वाली झारखंड से दूसरी माडल बनीं संस्कृति
कोलकाता/धनबाद : अंतरराष्ट्रीय फैशन मैगजीन प्लेटफार्म ने अपने कवर पेज पर कई दिग्गज सितारों के बीच झारखंड के धनबाद की बेटी संस्कृति जीवंतिका सिंह को जगह दी है। खास बात यह है कि इस मैगजीन में दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता रणबीर सिंह व विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों के बीच 18 वर्षीय युवा माडल संस्कृति की तस्वीर को स्थान मिला है। इसके कवर पेज पर संस्कृति को जगह मिलना न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड व महिला युवा पीढ़ी के लिए गर्व का विषय है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन, डिजाइन, लाइफस्टाइल, कला व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह मैगजीन साल में दो बार अप्रैल व नवंबर माह में ही प्रकाशित होती है। खास बात यह भी है कि झारखंड से फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा के बाद संस्कृति दूसरी ऐसी माडल है, जिसे इस प्रतिष्ठित मैगजीन में कवर पेज पर जगह मिली है। सैनिक परिवार से आने वाली संस्कृति को बचपन से ही माडलिंग बहुत पसंद है।विशेषकर यूरोपियन देशों में यह मैगजीन सबसे अधिक पढ़ी जाती है।
कर्नल जेके सिंह की बेटी हैं संस्कृति

बता दें कि संस्कृति रिपब्लिक डे परेड में दिल्ली से हर साल लाइव कमेंट्री करने वाले जाने-माने उद्घोषक और फिलहाल झारखंड पुलिस के एसटीएफ में एसपी पद पर सेवा दे रहे कर्नल जेके सिंह की छोटी पुत्री हैं। कर्नल सिंह अपनी शौयपूर्ण आवाज के लिए एक जाना-पहचान नाम हैं। विशेषकर भारतीय सेना में। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन तक उनकी आवाज के मुरीद हैं। संस्कृति की बड़ी बहन सृष्टि जीवंतिका सिंह झारखंड की पहली महिला पायलट हैं, जिन्हें बतौर पायलट पांच हजार घंटे से ज्यादा हवाई जहाज उड़ाने का अनुभव है।
बचपन से ही संस्कृति को माडलिंग व एक्टिंग है पसंद


संस्कृति भी अपनी बड़ी बहन की तरह पायलट बनना चाहती हैं। संस्कृति को माडलिंग व एक्टिंग बचपन से ही बहुत पसंद है। इस वजह से बीच-बीच में वह फोटो शूट करवाती रहती है।संस्कृति का कोलकाता से भी गहरा संबंध है। उन्होंने कोलकाता में कक्षा 5 और 6 में दो साल तक पढ़ाई की और कोलकाता और पश्चिम बंगाल के समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों को गहराई से देखा।
Baat Hindustan Ki Online News Portal