Breaking News

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हावड़ा में निकली भव्य ध्वजा यात्रा

 

 

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तर हावड़ा नागरिक वृंद द्वारा रविवार को हावड़ा में भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों के उत्साह व जय श्रीराम के नारों की गूंज से माहौल राममय हो गया। सुबह हावड़ा के नमक गोलाघाट राम मंदिर से शुरू होकर गोलाबाड़ी के पास साधुबाबू घाट के निकट स्थित राम सीता मंदिर तक निकाली गई इस ध्वजा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।

 

 

सभी लोग अपने हाथों में भगवान राम की तस्वीर वाले भगवा ध्वजा लिए थे और शोभायात्रा के दौरान जमकर जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। संगठन की ओर से अजय कुमार झा ने बताया कि 500 वर्षों के बाद श्रीराम प्रभु अपने घर में वापस आ रहे हैं। हमारी पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है कि राम मंदिर बनते हुए अपनी आंखों से देख रही है, जो हमारे पूर्वजों ने कभी सपना देखा था वह अब साकार हो रहा है।

 

राम मंदिर निर्माण से हर सनातनी के मन में एक अलग ही उल्लास है। उन्होंने बताया कि ध्वजा यात्रा में 500 से अधिक लोग शामिल हुए। यात्रा के संचालन में संजीत बर्मन, आशुतोष पाठक, अमित श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र गिरी, अभय कुमार झा, मंटू सिंह, संजीव कुमार झा, कमलेश कुमार शर्मा, संचिता सक्सेना, मनोज सिंह सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।

 

About editor

Check Also

कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *