Breaking News

माँ परमेश्वरी मंदिर में चोरी के बाद श्रद्धालु ने भेंट किए स्वर्ण नेत्र व रजत मुकुट

अंधराठाढ़ी – पश्चिम बंगाल।

कुछ दिन पूर्व प्रसिद्ध माँ परमेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर में हुई आभूषण चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। अंधराठाढ़ी बाजार स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर उग्नेश्वर ठाकुर ने माँ काली को स्वर्ण (सोने) के नेत्र और रजत (चाँदी) का मुकुट भेंट किया।

ज्ञात हो कि हाल ही में मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों ने माँ परमेश्वरी और माँ काली के आभूषणों की चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और दुःख था।

आभूषण अर्पित करने के दौरान उग्नेश्वर ठाकुर ने कहा कि माँ जगदंबा की असीम कृपा समस्त ग्रामवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। मंदिर परिसर में इस अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और सभी ने माँ के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

About editor

Check Also

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे चलाएगा 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *