Breaking News

बाली के तृणमूल नेता अविनाश सिंह गिरफ्तार, पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने फेंके अंडे और की मारपीट

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के बाली इलाके के तृणमूल नेता अविनाश सिंह को बेलूड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अविनाश सिंह को तृणमूल नेता कैलाश मिश्रा का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से वह इलाके से फरार था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अविनाश सिंह को कैलाश मिश्रा के कार्यालय ले गई, जहां तलाशी अभियान चलाया गया। जब पुलिस उसे वहां लेकर पहुंची तभी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अविनाश सिंह पर लगातार अंडे फेंके और पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान इलाके में काफी तनाव का माहौल बन गया।

About editor

Check Also

मंत्री के जन्मदिवस पर गौ सेवा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *