Breaking News

सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाली स्वदेशी और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन

सिलीगुड़ी – पश्चिम बंगाल।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाली स्वदेशी और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेडियो आधारित बाड़ भेदन पहचान प्रणाली का अवलोकन किया, जिससे सीमा पर लगी बाड़ में छेड़छाड़ पर पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश के प्रसारण द्वारा जवानों को तत्काल सजग किया जाता है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने 47 करोड़ रूपए की लागत वाली बीएसएफ की 3 परियोजनाओं का ई-शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही, गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा की 2 सीमा चौकियों के लिए नवअधिग्रहित भूमि पर 30 करोड़ रूपए की लागत से 4 किलोमीटर लंबी सीमा तारबंदी निर्माण योजना का ई-शिलान्यास किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रहरी सम्मेलन के दौरान बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (आईबी) के निदेशक और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने नदी-नाले वाले दुर्गम इलाकों या सीमा पर लगी बाड़ के बीच के खुले हिस्सों को सुरक्षित बनाने के लिए लगाए गए इन्फ्रा-रेड अलार्म सिस्टम को भी देखा, जो इन्फ्रा-रेड किरणों के बीच अवरोध आते ही जवानों को खतरे की अग्रिम चेतावनी देता है। श्री शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नागरिकों और किसानों की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए तैयार गेट मैनेजमेंट सिस्टम को भी देखा। इसके साथ ही अमित शाह ने वॉच टावर का दौरा किया, पौधारोपण किया और प्रहरी सम्मेलन में जवानों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार देश की सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के प्रति कटिबद्ध है। मोदी सरकार सीमाओं को चाकचौबंद बनाने के लिए चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सुरक्षाबलों के जवानों और उनके परिजनों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्मार्ट बॉर्डर के कॉन्सेप्ट के साथ देश की सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने और सीमांत क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने पर मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड सबसे पहले बंगाल में जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

सिलीगुड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में सीमा संबंधी मुद्दों पर बैठक की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तीन नए कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन और राज्य में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के संबंध में भी बैठक की।

About editor

Check Also

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय में कार्यक्रम, बच्चों के हाथों में लहराया तिरंगा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *