Breaking News

हावड़ा में अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

–संवाददाता – हावड़ा -शपश्चिम बंगाल।

बलिया नागरिक उन्नयन समिति के तत्वावधान में अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती के अवसर पर हावड़ा स्थित रामगोपाल मंच (हावड़ा संस्कृति साहित्य सदन) में एक भव्य काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथियों में डा. देवव्रतो मुखोपाध्याय (रामगोपाल मंच के संचालक एवं प्रधान सचिव) सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कवि दयाशंकर मिश्र, नंदू बिहारी, मंजू वेज, जीवन सिंह, वंदना पाठक, सुरेंद्र सिंह सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप धानुका ने किया। इस अवसर पर मंचासीन सभी कवियों एवं अतिथियों का उत्तरीय एवं गुलाब का फूल भेंट कर सम्मान किया गया। समिति के मार्गदर्शक रमेश ठाकुर तथा अध्यक्ष संतोष सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमर शहीद मंगल पांडेय के राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एक वक्ता ने अपना संक्षिप्त उद्बोधन देने के साथ अपनी स्वरचित कविता “अभिलाषा” का पाठ किया, जिसे उपस्थित प्रबुद्धजनों ने सराहा।

विशिष्ट अतिथि डा. देवव्रतो मुखोपाध्याय ने बंगला भाषा में अपना संक्षिप्त वक्तव्य एवं कविता प्रस्तुत की। इसके बाद अन्य कवियों ने भी देशभक्ति, समाज और संस्कृति पर आधारित अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया।

समापन पर बलिया नागरिक उन्नयन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के साथ हुआ।

About editor

Check Also

बैंकिंग सुविधा से उन्नयन की ओर बढ़ता आमार मालदह

संघमित्रा सक्सेना – कोलकाता – पश्चिम बंगाल। ■बैंकिंग सुविधा से जुड़े 1 लाख से भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *