Breaking News

बिजपुर में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर 5 अवैध हथियार और 6 कारतूस बरामद

उत्तर 24 परगना – पश्चिम बंगाल।

बिजपुर थाना के केस संख्या 223/2026 (दिनांक 22 जुलाई 2026) में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27 के तहत गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार माली से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली। आरोपी ने कबूल किया कि उसने और भी अवैध हथियार तथा कारतूस छिपाकर रखे हैं।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार देर रात हलीशहर चौमाथा इलाके में छापेमारी की, जहां से 5 देसी एक-शटर पिस्तौल और 6 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है। डीसीपी नॉर्थ ज़ोन ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और इस अवैध हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

About editor

Check Also

मंत्री के जन्मदिवस पर गौ सेवा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *