Breaking News

सावन में शिवभक्ति के साथ सामाजिक सौहार्द सबकी जिम्मेदारी: इं. आर. के. जायसवाल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

“सावन माह में भगवान शिव के भक्त श्रद्धा, भक्ति और साधना में लीन हैं। श्रद्धालु व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं शिव आराधना के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार, समाज और राष्ट्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय भक्तिमय वातावरण से गूंज उठे हैं।”

समाजसेवी इं. आर. के. जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सावन एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों का दुरुपयोग कर अफवाहें फैलाना, तनाव उत्पन्न करना अथवा हिंसा भड़काने का प्रयास समाज और राष्ट्रहित के विरुद्ध है।

उन्होंने सभी शिव भक्तों, कांवड़ यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन से अपील की कि वे पूरी सतर्कता, संयम एवं आपसी भाईचारे के साथ इस पावन पर्व को मनाएं। किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित प्रशासन एवं पुलिस को दें।

इं. जायसवाल ने कहा कि सावन आस्था, भक्ति, सेवा और सद्भाव का पावन पर्व है। इसे सामाजिक एकता और राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बनाते हुए हम सभी का दायित्व है कि शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल में हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं और सामाजिक तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे घटनाक्रमों से सीख लेते हुए हमें अपने समाज में एकता, भाईचारे और शांति बनाए रखने के लिए सदैव सतर्क रहना चाहिए तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों से सावधान रहना चाहिए।

About editor

Check Also

नगर निगम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बढ़ी सक्रियता, 200 समर्थकों ने थामा पार्टी का झंडा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। नगर निगम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *