Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की

सिलीगुड़ी – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा, गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, सेना, बीएसएफ, एसएसबी और आरपीएफ सहित अन्य केंद्रीय मंत्रालयों एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई इस बैठक में, मल्टी-एजेंसी सेंटर (एमएसी) के सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर बने स्टैंडिंग फोकस ग्रुप (एसएफजी-एससी) ने अब तक हुई प्रगति और कॉरिडोर की सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए अपनी सिफ़ारिशों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।

बैठक के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में चल रही उन सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की, जो इसकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पीआईओ गतिविधियों, जनसांख्यिकीय बदलावों, घुसपैठ और सीमा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के लिए ‘चतुष्कोणीय अप्रोच’ के कॉन्सेप्ट पर ज़ोर दिया और सभी एजेंसियों को इसे पूरी स्पिरिट के साथ लागू करने का निर्देश दिया। कॉरिडोर में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के महत्व पर ज़ोर देते हुए, श्री शाह ने वहां मौजूद सभी एजेंसियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे कॉरिडोर में अपने और संस्थान खोलकर अपनी मौजूदगी बढ़ाएं। उन्होंने कॉरिडोर में मौजूद सभी अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का भी जायजा लिया और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अतिक्रमण-मुक्त रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में घुसपैठ को रोकने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को उत्तर बंगाल में और सैनिक स्कूल खोलने की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तर बंगाल में सीनियर एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने को भी कहा। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से सिलीगुड़ी कॉरिडोर में सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स की व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया।

About editor

Check Also

हावड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए गए

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। गुरुवार 20 अगस्त, 2026 की शाम लिलुआ थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *