Breaking News

“मां तारा के आशीर्वाद से सब ठीक हो जाएगा” : सुवेन्दु अधिकारी

तारापीठ – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।

●तारापीठ पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, मां तारा के दरबार में की पूजा-अर्चना

प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ मंदिर में शनिवार को मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने मां तारा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने मां तारा से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा, “मां तारा के आशीर्वाद से सब ठीक हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही।

सुवेन्दु अधिकारी के तारापीठ दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां तारा का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तारापीठ में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और मां तारा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा है। हालांकि, पूजा-अर्चना के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने मां तारा के आशीर्वाद से सब कुछ ठीक होने की उम्मीद जताई।

About editor

Check Also

शिवपुर IIEST मुख्य गेट के बाहर विश्व हिंदू परिषद ने मनाया राखी उत्सव

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। विश्व हिंदू परिषद की ओर से शिवपुर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *