Breaking News

शहीद जीवन माइति के स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर के समर्थन में निकला मशाल जुलूस

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

आगामी 5 सितंबर को शहीद कॉमरेड जीवन माइति के मृत्यु दिवस को हावड़ा जिला गण आंदोलन के शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सीपीआईएम दक्षिण-पूर्व हावड़ा एरिया कमेटी की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शिवपुर पार्टी कार्यालय के समीप स्थित शहीद कॉमरेड जीवन माइति की शहीद वेदी से शुरू होकर बेलतला स्थित तुषार बोस शहीद वेदी तक पहुंचा।

इस कार्यक्रम में सीपीआईएम हावड़ा जिला कमेटी के सदस्य शैलेन्द्र कुमार राय, सुब्रत चक्रवर्ती, एरिया सचिव असित घोष सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। नेताओं ने लोगों से आगामी 5 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की।

About editor

Check Also

शहर के पूजा पंडालों की तैयारियों का हावड़ा सिटी पुलिस ने लिया जायजा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दुर्गापूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *