Breaking News

भाजपा के मंच पर कथित कुख्यात दुष्कर्मी रमेश महतो की मौजूदगी से सियासी हलचल

–पुष्पा शाव, जांगिपाड़ा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●तस्वीर वायरल होने के बाद विवाद

हुगली के जांगिपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नील आकाश ग्राम पंचायत अंतर्गत खुड़िगाछी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंच पर रमेश महतो की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि रमेश महतो पर हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जाने समेत कई आपराधिक मामलों में आरोप लगे हैं। स्थानीय स्तर पर उसे हावड़ा-हुगली क्षेत्र में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी के रूप में बताया जा रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

कार्यक्रम के दौरान रमेश महतो को भाजपा के मंच पर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर जांगिपाड़ा के भाजपा विधायक प्रसंजीत बाग ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। यह पता लगाया जाएगा कि रमेश महतो को भाजपा के मंच पर किसकी अनुमति से लाया गया और उन्हें सम्मानित करने का निर्णय कैसे लिया गया।

विधायक ने यह भी कहा कि रमेश महतो के खिलाफ करीब 30 मामलों की जानकारी है और हावड़ा-हुगली के विभिन्न इलाकों में उसका आपराधिक प्रभाव बताया जाता है। ऐसे व्यक्ति को जांगिपाड़ा लाकर मंच पर सम्मानित करने से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है।

विधायक ने पूरे मामले की रिपोर्ट भाजपा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को देने की बात कही है।

वहीं, रमेश महतो के परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश महतो कल उक्त राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।

अब सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा के कार्यक्रम के मंच पर रमेश महतो की मौजूदगी और कथित सम्मान के पीछे आखिर किसकी अनुमति थी और इसकी जानकारी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को थी या नहीं। मामले की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

About editor

Check Also

शिवपुर में मारपीट के विरोध में सपा का थाने के सामने प्रदर्शन, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शिवपुर थाना इलाके में बीजेपी माइनॉरिटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *