Breaking News

गणेश पूजा पर संकल्प हावड़ा का सेवा कार्यक्रम, 150 बच्चों को बांटे स्कूल बैग और फूड पैकेट

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●गणेश पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

●करीब 150 बच्चों को स्कूल बैग और फूड पैकेट वितरित किए गए

गणेश पूजा के शुभ अवसर पर संकल्प हावड़ा संस्था की ओर से हावड़ा के बी गार्डन नंबर-1 गेट के निकट एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सरकारी स्कूल के करीब 150 बच्चों के बीच स्कूल बैग और फूड पैकेट उपहार के रूप में वितरित किए गए।

संकल्प हावड़ा एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अजीत प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि संस्था की ओर से बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि कई बच्चे स्कूल बैग के अभाव में झोले अथवा अन्य साधनों में अपनी किताबें लेकर स्कूल आते थे। इसी को देखते हुए गणेश पूजा के अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, ताकि वे अपनी किताबें व्यवस्थित तरीके से स्कूल ले जा सकें।

कार्यक्रम में दक्षिण हावड़ा के भाजपा नेता श्यामल कुमार हाती, हावड़ा जिला सदर भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष झा, अजीत कुमार पाण्डेय, पूजा कुमारी शाह, दक्षिण हावड़ा गंगा समग्र की संयोजक तथा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक सेवा और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरा किया गया।

About editor

Check Also

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे चलाएगा 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *