Breaking News

कल्याण बनर्जी के आवास के सामने भाजपा का प्रदर्शन

–पुष्पा शाव, श्रीरामपुर – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर सांसद कल्याण बनर्जी के आवास ‘गंगादर्शन’ के सामने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर श्रीरामपुर थाना पुलिस तैनात रही।

भाजपा का आरोप है कि 26 दिसंबर को श्रीरामपुर कोर्ट मैदान में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की सभा के दौरान कल्याण बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीरामपुर जिला भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाला और ‘गंगादर्शन’ आवास के सामने पहुंचकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

About editor

Check Also

बेंटरा के मधुसूदन पाल चौधरी स्कूल से ‘सारथी’ योजना की शुरुआत, बच्चों के साथ मिड-डे मील में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के बेंटरा थाना अंतर्गत मधुसूदन पाल चौधरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *