Breaking News

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें कीं रद्द

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की

●हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक नहीं चलेगी

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इस फैसले से हावड़ा-जगदलपुर और राउरकेला-जगदलपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

•रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

1\. 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

2\. 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

3\. 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस: 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।

4\. 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस: 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

About editor

Check Also

एनकाउंटर के पीछे किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है, एआईसीसी के पर्यवेक्षक मक्सूद खान ने की पूर्ण जांच की मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। गायघाटा में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *