Breaking News

देव दीपावली को लेकर हावड़ा के गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, साफ-सफाई और रोशनी से सजेंगे घाट

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

देव दीपावली को लेकर हावड़ा शहर के गंगा घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर गंगा घाटों की साफ-सफाई के साथ रोशनी और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। बेलूड़ गंगा घाट, बांधाघाट, राम-सीता घाट, नया मंदिर, रामकृष्णपुर गंगा घाट और शिवपुर गंगा घाट सहित कई स्थानों पर देव दीपावली मनाई जाएगी।

इस पर्व को लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाएं तैयारियों में जुटी हुई हैं। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कई घाटों पर विशेष गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बनारस से विद्वान पंडितों को बुलाया गया है, जो पारंपरिक तरीके से गंगा आरती करेंगे।

वहीं, नया मंदिर स्थित गंगा घाट पर पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त मंत्री सपन दासगुप्ता के पहुंचने की भी चर्चा है। देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों को दीपों और रोशनी से सजाने की तैयारी चल रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।

About editor

Check Also

नवान्न के पास भीषण बस दुर्घटना, बाइक सवार और सिविक वॉलंटियर समेत 2 घायल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। नवान्न के पास दूसरे हुगली ब्रिज की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *