Breaking News

नवान्न के पास भीषण बस दुर्घटना, बाइक सवार और सिविक वॉलंटियर समेत 2 घायल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

नवान्न के पास दूसरे हुगली ब्रिज की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार को कार्यालय समय के दौरान हुई इस दुर्घटना में एक बाइक सवार और ड्यूटी पर तैनात एक सिविक वॉलंटियर समेत दो लोग घायल हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस सातरागाछी से बारासात जा रही थी। इसी दौरान नवान्न के पास एक मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस ने पहले दो बाइक और एक मारुति कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे लगे एक सिग्नल पोस्ट से भी बस टकरा गई। दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल উদ্ধার कर हावड़ा जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार बताया जा रहा है। बाद में ब्रेकडाउन वैन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया।

हावड़ा सिटी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बस चालक ने किस वजह से नियंत्रण खोया, इसकी जांच की जा रही है।

About editor

Check Also

गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में चली गोली, एक व्यक्ति घायल; पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *